दिल्ली : सड़क हादसे में 2 की मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली में एक ट्रक के पलटने और इसकी जद में दो कारों के आ जाने से दो लोग मारे गए। इनमें सड़क पार कर रही एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, घटना सुबह सात बजे की है, जब पंजाबी बाग की ओर जा रहा ट्रक पलट गया और इसकी जद में दो कारें आ गईं।

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया, “एक कार में बैठे दो लोगों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।”

कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली एक अन्य महिला राहगीर थी, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान होना बाकी है।

दूसरी कार में हरियाणा में चरखी दादरी के रहने वाले एक चार साल के बच्चे समेत चार लोग सवार थे। वे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जा रहे थे। इन लोगों को मामूली चोट आईं हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493