दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ेगी बारिश

नई दिल्ली-दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लगातार आगे बढ़ रहा है. 5 जुलाई तक मानसून की सीमा गुजरात के जामनगर, राजस्थान के उदयपुर, अजमेर और झुंझुनूं, हरियाणा के हिसार और पंजाब के बठिंडा तक पहुंच चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून उत्तर अरब सागर, गुजरात, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के बाकी इलाकों में भी पहुंच सकता है. इससे इन राज्यों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद है. कई जगहों पर लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक की परेशानी भी हो सकती है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493