नई दिल्ली, 29 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने सोमवार को ई-रिक्शा चालक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। ई-रिक्शा चालक को दो लोगों को सार्वजनिक तौर पर पेशाब करने से रोकने पर पीट-पीटकर मार डाला गया था।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस राशि का भुगतान चालक रविंद्र कुमार के परिवार को उप राज्यपाल/मुख्यमंत्री राहत निधि से किया जाएगा।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नाडू ने कुमार के परिवार से मुलाकात कर उन्हें 50,000 रुपये का एक चेक सौंपा था।
रविंद्र कुमार (32) को जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों को पेशाब करने से रोकने पर 15 युवकों के एक समूह ने शनिवार को पीट-पीट कर मार डाला।
dharmpath.com dharmpath