नई दिल्ली, 5 जुलाई (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय में मंगलवार को दिल्ली सरकार की उस याचिका पर सुनवाई स्थगित हो गई है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली सरकार के कामकाज में केंद्र के हस्तक्षेप से संबंधित विवाद का निपटारा सर्वोच्च न्यायालय ही कर सकता है।
न्यायमूर्ति एल.नागेश्वर राव के इस सुनवाई से हटने की वजह से यह स्थगित हुई है।
मुख्य न्यायाधीश टी.एस.ठाकुर ने कहा कि इस मामले पर अगले कामकाजी दिन सुनवाई की जाएगी।
सर्वोच्च न्यायालय में बुधवार को ईद के मौके पर अवकाश है।
dharmpath.com dharmpath