दिल्ली सरकार ने एलजी द्वारा गठित सीसीटीवी समिति को अमान्य घोषित किया

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए गठित समिति को ‘अमान्य’ घोषित कर दिया। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

बैजल ने शहर में सीसीटीवी लगाने, उनके संचालन और निगरानी के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने के लिए मंगलवार को एक समिति का गठन किया था।

सिसोदिया ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने निर्वाचित सरकार से परामर्श लिए बिना समिति का गठन किया है, ताकि शहर में सीसीटीवी लगाने के काम को रोका जा सके।

सिसोदिया ने कहा, “निर्वाचित सरकार से परामर्श किए बिना एलजी एसओपी गठित करना चाहते हैं। यह परियोजना को ठंडे बस्ते में डालने के लिए है ताकि यह सफल ना हो। समिति का गठन काम (सीसीटीवी का) रोकने के लिए षड्यंत्र के तहत किया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493