नई दिल्ली, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने तिपहिया वाहनों के लिए नए ‘लेटर्स ऑप इंट्रस्ट’ (एलओआई) जारी करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया, “परिवहन विभाग के तीन अधिकारियों को तिपहिया वाहनों के लिए नए ‘लेटर्स ऑफ इंट्रस्ट’ जारी करने में भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया।”
उपमुख्यमंत्री ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा, “मंत्री ने कहा कि लेटर्स ऑफ इंट्रस्ट क्रमवार न जारी कर मानमाने तरीके से जारी किए जा रहे थे, जबकि इन्हें आवेदनों की क्रम संख्या के अनुरूप जारी किए जाने के आदेश हैं। यह भी पाया गया कि इन्हें आवेदकों की बजाय डीलरों को जारी किया जा रहा था।”
दिल्ली सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया है। सिसोदिया ने कहा कि यह सरकार किसी भी रूप में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं कर सकती।
dharmpath.com dharmpath