दिल्ली सरकार ने बरखा सिंह को नोटिस भेजा

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष बरखा सिंह को नोटिस भेजा है। यह नोटिस आम आदमी पार्टी (आप) नेता कुमार विश्वास के खिलाफ एक शिकायत पर आयोग की अनियमित गतिविधि के खिलाफ आयोग की एक सदस्य की शिकायत पर जारी किया गया है।

डीसीडब्ल्यू की सदस्य जूही खान ने शिकायत दर्ज की थी।

डीसीडब्ल्यू प्रमुख को भेजे नोटिस के अनुसार, “आप जिस तरह से लोक हित के पद पर बनी हुई हैं, वह इस पद का दुरुपयोग है।”

नोटिस के मुताबिक, “इसलिए आपको कारण बताओ नोटिस भेजा गया है कि इस कदाचार के कारण आपको आपके पद से क्यों नहीं हटाया जा सकता।”

बरखा को अगले तीन दिनों में जवाब देने को कहा गया है।

नोटिस के मुताबिक, “अगर निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं दिया गया, यह माना जाएगा कि आपको इस मामले में कुछ नहीं कहना है और आपके खिलाफ कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।”

आप सरकार ने उन पर आरोप लगाए हैं कि मामले के आयोग में लंबित रहने के बावजूद उन्होंने संवाददाता सम्मेलन बुलाया।

नोटिस के अनुसार, ‘यह उल्लेखित है कि आपने कुमार विश्वास के मामले में पांच मई को प्रेस सम्मेलन बुलाया, जबकि शिकायत पर इस तरह की कार्रवाई की कोई नीति नहीं है, फिर भी आपने मुद्दे पर संवाददाता सम्मलेन बुलाया, जब कि यह मामला फैसले के लिए आयोग में लंबित था।”

बरखा पर आयोग की दूसरी सदस्यों की छवि खराब करने का आरोप है।

नोटिस के मुताबिक, “आपने न सिर्फ अपने आयोग के दूसरे सदस्यों (जूही खान) को उनकी राय रखने से रोका, बल्कि आपने सार्वजनिक स्थान पर उनकी छवि खराब की, सिर्फ इसलिए कि उनकी अलग राय थी। इसके बाद आपने उन पर बिना किसी तथ्य के आप का सदस्य होने के आरोप लगाए।”

डीसीडब्ल्यू ने आप की एक कार्यकर्ता की शिकायत पर विश्वास को नोटिस जारी किया था। महिला ने यह शिकायत की थी कि सार्वजनिक रूप से विश्वास द्वारा दोनों के बीच कथित अफेयर की अफवाह से इंकार न करने पर उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई है।

विश्वास ने इस मुद्दे पर दिल्ली उच्च न्यायालय की शरण ली और डीसीडब्लूय द्वारा भेजे गए सम्मन पर रोक लगाने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493