दिल्ली सरकार ने शिक्षा ऋण योजना शुरू की

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने बुधवार को अपनी महत्वाकांक्षीयोजना की शुरुआत की, जिसके तहत विद्यार्थियों को 10 लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण मुहैया कराया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पहले 25 लाभार्थियों को चेक वितरित कर योजना की शुरुआत की।

योजना की शुरुआत करते हुए सिसोदिया ने कहा, “हम उनकी गारंटी लेंगे और उन्हें अध्ययन का एक मौका देंगे। उनकी शिक्षा में धन को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।”

योजना के तहत, 12वीं पास विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेने के योग्य होंगे।

ऋण लेने वाले विद्यार्थियों को डिग्री या डिप्लोमा पूरा करने के बाद एक साल की अवधि तक कोई शुल्क नहीं देना होगा, इस अवधि के बाद वे ऋण की रकम को 15 साल में आसान मासिक किस्तों में अदा कर सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493