दिल्ली सरकार ने 28 रोगी कल्याण समितियां बनाईं

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को 28 रोगी कल्याण समितियों का गठन किया, जिसका उद्देश्य उचित चिकित्सा सुविधा प्रदान करने व अपने अस्पतालों में रोगियों का इलाज करना है।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, “प्रत्येक मरीज का उचित इलाज और उन्हें तमाम चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए हमने शहर के विभिन्न अस्पतालों में 28 रोगी कल्याण समितियों का गठन किया है।”

दिल्ली सरकार के तहत कुल 39 अस्पताल हैं। उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों में मरीजों को होने वाली कई अन्य परेशानियों का भी समितियां समाधान करेंगी।

उन्होंने कहा, “प्रत्येक मरीज कल्याण समिति की अध्यक्षता संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक करेंगे।”

जैन ने राष्ट्रीय राजधानी में औषधालयों की हालत तथा अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की देखरेख के लिए 10 जिला समितियों के गठन की भी घोषणा की है।

उन्होंने कहा, “ये जिला समितियां शहर में लोक कल्याण के लिए शुरू किए स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी देखरेख करेंगी।”

जैन ने कहा कि जिला समिति का अध्यक्ष एक विधायक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493