दिल्ली सरकार प्याज 40 रुपये प्रति किलो बेचेगी

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि पूरे शहर में 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेची जाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

एक अधिकारी ने कहा, “सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के 280 केंद्रों पर 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेचने का फैसला किया है। प्याज 15 अप्रैल से खरीदे जा रहे थे।”

इस बीच प्याज की महंगाई पर युवक कांग्रेस ने मंगलवार को केजरीवाल के आवास के सामने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने केजरीवाल को कीमतें नियंत्रित करने में असफल रहने के लिए कसूरवार ठहराया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “प्याज और दाल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमत रोज बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही है।”

पुरानी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में प्याज का भाव 40-45 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है। दक्षिण दिल्ली के जंगपुरा में यह 50-55 रुपये है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493