दिल्ली से अगवा व्यक्ति की गुड़गांव में हत्या

गुड़गांव, 16 जून (आईएएनएस)। दिल्ली से अगवा 22 वर्षीय व्यक्ति की गुड़गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के ढिल्लू के रूप में हुई है।

पालम विहार पुलिस थाने के प्रमुख संदीप कुमार ने आईएएनएस से कहा कि तीन लोगों ने ढिल्लू को दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से अगवा किया और गुड़गांव के एक गांव के एक खेत में ले जाकर गोली मार दी। वह कापसहेड़ा में अपने परिवार के साथ रहता था।

उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493