पुलिस के अनुसार, कस्बा खेड़ा निवासी नीरज 8-9 वर्ष की अवस्था से ही दिल्ली में एक व्यापारी के यहां रहता था। धीरे-धीरे अपनी मेहनत से नीरज ने व्यापारी का भरोसा जीत लिया। बीते 2 माह पहले उसी भरोसे का नाजायज फायदा उठाकर नीरज अपने मालिक के 15 लाख रुपये लेकर भाग निकला। उसकी तलाश में दिल्ली पुलिस ने कई बार उसके गांव में दबिश दी, लेकिन उसे पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। आखिकार कोतवाली पुलिस के सहयोग से पुलिस ने नीरज को दबोच लिया।
dharmpath.com dharmpath