पुलिस के मुताबिक, नेपाल के गंडकी अंचल जिला तनाऊ निवासी जीवन थापा दिल्ली के नेहरू नगर पाटलीपुत्र कॉलोनी निवासी विकास के रेस्तरां ‘लार्ड आफ ड्रिंक’ में काम करता था। दिल्ली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, चार दिसंबर को विकास ने बैंक में आठ लाख रुपये जमा कराने के लिए जीवन को दिए। लेकिन, जीवन बैंक नहीं पहुंचा और रकम लेकर फरार हो गया।
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बहराइच के नानपारा थाने की पुलिस से मदद मांगी।
इसके बाद नानपारा पुलिस व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चालाया। संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह सात बजे नानपारा के लखीमपुर मोड़ बाईपास चौराहा के पास से आरोपी जीवन थापा को आठ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath