नई दिल्ली,10 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को ‘दिल्ली सौर ऊर्जा मसौदा 2015’ जारी किया है। इससे अगले पांच वर्षो में 1,000 मेगावाट बिजली के उत्पादन की संभावना है।
जैन ने सचिवालय में एक कार्यक्रम के अवसर पर कहा, “सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी इमारतों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। दिल्ली सचिवालय से इसकी शुरुआत की जाएगी।”
दिल्ली डायलाग कमीशन के उपाध्यक्ष आशीष खेतान इस अवसर पर मौजूद थे।
मंत्री ने कहा कि 5 मेगावाट सौर ऊर्जा के लिए निविदा मंगाई गई थी।
मंत्री ने कहा, “आगामी पांच वर्षो में 1,000 मेगावाट और 2,025 तक 2,000 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। “
मंत्री ने कहा, ” यह सौर ऊर्जा नीति उत्पादन के लक्ष्यों, नियमों, जनादेश और प्रोत्साहन के माध्यम से सौर ऊर्जा को तेजी से विकसित करेगी। यह सभी सौर ऊर्जा संयंत्रों पर नेट-मीटरिंग और ग्रिड कनेक्टिविटी भी बढ़ाएगी। “
dharmpath.com dharmpath