दिल्ली : हत्या में वांछित अपराधी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो 11 आपराधिक मामलों में शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमी दिल्ली के समयपुर बादली के निवासी प्रवीण यादव को बुधवार को पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी में गिरफ्तार किया गया, जहां छिपने के लिए नए ठिकाने की तलाश में वह एक व्यक्ति से मिलने गया था।

पुलिस ने कहा कि यादव हत्या व हत्या के प्रयास के 11 मामलों में शामिल है। उसके पिता दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने कहा, “अपने एक सहयोगी के साथ यादव ने छह सितंबर को अपने गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जबकि एक अन्य को घायल कर दिया था। इस घटना के दो दिन वाद भूमि विवाद में उसने एक अन्य व्यक्ति की हत्या के लिए उसपर हमला किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493