दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और हरियाणा में शुक्रवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5 मापी गई। हालांकि, इससे जान एवं माल की हानि नहीं हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और इससे सटे एनसीआर में भूकंप के झटके सुबह 4.25 बजे महसूस किए गए जो लगभग एक मिनट तक रहे।

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबकि, भूकंप का केंद्र हरियाणा का गौहाना रहा।

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार के रहने वाले मोहम्मद उस्मान ने आईएएनएस को बताया, “हम मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे कि तभी भूकंप के झटके महसूस किए। सभी तुरंत बाहर भागे।”

आईटी पेशेवर आकाश भार्गव भी भूकंप के झटके महसूस करने के बाद बाहर भागे। उन्होंने अपने पड़ोसियों को इस बारे में बताया।

भूकंप का दूसरा झटका सुबह 8.13 बजे महसूस किया गया। इसका केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493