दिल्ली हवाईअड्डे पर रेडियोएक्टिव पदार्थ का रिसाव (लीड-1)

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आजीआई) के टर्मिनल- 3 पर रविवार को फ्रांस से आए चिकित्सीय लदान से कुछ रेडियाएक्टिव पदार्थ जैसा लीक होने की सूचना मिली, जिसके बाद यहां सात दमकल वाहनों को रवाना किया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा ने कहा कि उसे सुबह करीब 10.40 बजे आईजीआई के कार्गो टी-3 पर रिसाव के बारे में शिकायत मिली। इस टर्मिनल पर अंतर्राष्ट्रीय विमान उतरते हैं।

अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हवाई अड्डे के प्राधिकारियों से हमें एयर फ्रांस के विमान से लाए गए कार्गो के किसी चिकित्सीय लदान से मॉलिब्डेनम-99 लीक होने की शिकायत मिली।”

अधिकारी ने कहा, “हालांकि यह पूरी तरह रेडियोएक्टिव नहीं है, लेकिन इसमें कुछ रेडियोएक्टिव लक्षण हैं। इसका इस्तेमाल कई चिकित्सीय प्रक्रियाओं में भी होता है। हमने सात दमकल वाहन भेजे। स्थिति नियंत्रण में है।”

दिल्ली पुलिस ने कहा कि पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को घटना के बारे में सूचित किया गया है।

हालांकि इस घटना पर दिल्ली हवाई अड्डा प्राधिकरण लिमिटेड ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। सूत्रों ने कहा कि परमाणु उर्जा नियामक बोर्ड ने अपनी एक टीम हवाई अड्डे के लिए रवाना कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493