दिल्ली : 13 नगर निगम वार्डो के उपचुनाव 15 मई को

नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 13 वॉर्डो के लिए उपचुनाव 15 मई को होंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है, जबकि 30 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।

मतों की गिनती 17 मई को होगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने इसी साल इससे पूर्व राज्य चुनाव आयोग को नगर निगमों के 13 वार्डो के लिए उपचुनाव कराने का निर्देश दिया था। न्यायालय ने इसके लिए दिल्ली सरकार को धन जारी करने का भी निर्देश दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493