नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार आपूर्तिकर्ताओं के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर 50 पिस्तौल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गुरुवार को कहा कि यह पिस्तौल एक गैंगस्टर को दी जानी थी।
पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान अजीम और आश के रूप में हुई है, दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विशेष शाखा की एक टीम ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद उत्तरी दिल्ली के संत नगर इलाके से बुधवार रात को आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया।”
उन्होंने कहा, “हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।”
dharmpath.com dharmpath