Weather News Today: दिल्ली-एनसीआर में रात से लेकर तड़के सुबह तक झमाझम बारिश हुई. कई इलाकों में हल्की बारिश तो कहीं पर हवाओं के साथ तेज बारिश हुई. दिल्ली, नोएडा समेत कई जगहों पर अभी भी बादल छाए हुए हैं. रात में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव भी देखा जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज भी बादल छाए रहेंगे. कई इलाकों में बारिश की संभावना है. वहीं, हरियाणा में भी बारिश हुई है. हरियाणा-पंजाब में आज भी बारिश के आसार हैं. बारिश की वजह से तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई.
dharmpath.com dharmpath