दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, धूल भरी आंधी ने बढ़ाई मुश्किल

नई दिल्ली:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में शुक्रवार की शाम धूल भरी आंधी ने लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ाई, लेकिन उसके बाद हुई बारिश ने कई इलाकों में गर्मी से राहत भी दी. मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली. इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. सोशल मीडिया पर यूजर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर बारिश होती दिखाई दे रही है, जिससे लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493