दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली-देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव है और आज यानी 9 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा भी बना हुआ है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है. कई इलाकों में बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की गति करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. लोगों को जलभराव वाले रास्तों और खुले इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम करवट ले सकता है. मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद और कानपुर में बारिश और आंधी की संभावना है. इसके अलावा सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.

पुलिस के मुताबिक, जिला मजिस्ट्रेट मथुरा के आदेश के बाद देवास प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने देवास जिले के सोनकच्छ क्षेत्र के खोयरा और बेराखेड़ी गांव के अलावा इंदौर के सांवेर बी गांव में स्थित आरोपी और उसके परिवार से जुड़ी संपत्तियों को कुर्क कर सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान संपत्तियों पर कुर्की के आदेश चस्पा किए गए और सार्वजनिक रूप से मुनादी भी कराई गई।

About Dharm Path

Leave a Reply


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493