नई दिल्ली – मौसम विभाग (IMD) ने कल 10 सितंबर को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के अनुसार दिल्ली, यूपी समेत देश के 24 राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान भी आ सकता है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. IMD के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में चक्रवाती सर्कुलेशन बना हुआ है. दक्षिण तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक ट्रफ लाइन सक्रिय है. उत्तर हरियाणा में भी सर्कुलेशन है. उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. लोगों को मौसम देखकर घर से निकलने की सलाह दी गई है.
दिल्ली में 10 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. मौसम का असर 14 सितंबर तक बना रह सकता है. IMD के मुताबिक 11 सितंबर से हल्की बारिश की भी संभावना है. 10 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

dharmpath.com dharmpath