दिल की सेहत के प्रति जागरूकता के लिए सिख समुदाय की पहल

न्यूयॉर्क, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में कनेक्टीकट के सिख समुदाय के सदस्यों ने ‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ की सहभागिता में दिल की सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक वॉक का आयोजन किया।

न्यूज इंडिया टाइम्स की बुधवार की रपट के मुताबिक, सिख समुदाय ने दिल की सेहत और सिख धर्म के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ‘हार्ट वॉक’ का आयोजन किया।

‘अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन’ के एक अधिकारी के मुताबिक, “हम नवीन शोधों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करते हैं, मजबूत जन स्वास्थ्य नीतियों के लिए आवाज उठाते हैं और जिंदगियों को बचाने के लिए जरूरी सुविधाएं और जानकारियां प्रदान करते हैं।”

अधिकारी ने कहा, “हमारे संगठन में देशभर में 156 स्थानीय कार्यालय और 3,000 से अधिक कर्मचारी हैं।”

तीन अक्टूबर को आयोजित एक समारोह में कनेक्टीकट सिख संगठन के सदस्यों ने कहा कि वे अगले वर्ष के कार्यक्रम में दिल की बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए तैयारियां करेंगे।

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की स्थापना छह हृदय रोग विशेषज्ञों ने 1924 में की थी। इसमें 2 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा स्वयंसेवी और समर्थक शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493