‘दिल चाहता है’ का सीक्व ल मजेदार होगा : फरहान

मुंबई, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार फरहान अख्तर का कहना है कि वह वर्ष 2001 की अपनी हिट फिल्म ‘दिल चाहता है’ का सीक्वल लड़कियों के साथ बनाना पसंद करेंगे।

वर्ष 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ में आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई दिए थे।

फरहान ने आईएएनएस से कहा,”हम लड़कियों को नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। हमारी फिल्मों में महिला किरदार हमेशा मजबूत रहा है। मैं एक लड़का हूं, तो लड़कों के नजरिए से सोचना मेरे लिए आसान है। मैं ‘दिल चाहता है’ गर्ल सीक्वल पर काम पसंद करूंगा।”

फिल्म के सीक्वल के बारे में पूछे जाने पर फरहान ने कहा, “इसका उल्लेख आलिया ने एक साक्षात्कार में किया, जहां उन्होंने कहा कि मैंने फरहान को फिल्म के सीक्वल के बारे में कहा। यह काफी मजेदार होगा।”

उन्होंने कहा,”मुझे लगता है कि यह अच्छा विचार है। संभावित यह अगली कड़ी है। मुझे लगता है कि इस तरह का प्रयोग करना अच्छा होगा।”

फरहान फिलहाल ‘रॉक ऑन 2’ को लेकर उत्सुक हैं, जो शुक्रवार को रिलीज हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493