‘दिल धड़कने दो’ में काम करना चाहती थीं दीपिका

मुंबई, 17 मई (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक तरफ जहां इस बात से खुश हैं कि इस साल उन्होंने ‘पीकू’ जैसी उम्दा फिल्म में काम किया, वहीं उन्हें निर्देशक जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ में काम नहीं कर पाने का भी मलाल है।

दीपिका ने कहा, “काश मैं यह फिल्म कर पाती, मुझे सचमुच इसका मलाल है।”

दीपिका यहां निर्देशक शूजीत सरकार की फिल्म ‘पीकू’ की कामयाबी के जश्न में शामिल थीं।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’ का ट्रेलर देखा, उनका जवाब था, “हां, बहुत शानदार है। यदि आप मुझसे पूछेंगे कि इस साल मैं किन फिल्मों में काम करना चाहती थी, तो मैं कहूंगी ‘दिल धड़कने दो’ उनमें से एक है। काश मैं इस फिल्म में काम कर पाती।”

उन्होंने कहा, “जोया मेरी करीबी दोस्त है और उसने मुझे फिल्म की कहानी पढ़ने के लिए दी थी। वह कहानी पर मेरी राय जानना चाहती थी।”

दीपिका को यकीन है कि फिल्म सुपरहिट साबित होगी। उन्होंने कहा, “यह कमाल की कहानी है। मुझे आशा है कि स्क्रिप्ट की तरह ही फिल्म भी कमाल की होगी। मैं फिल्म का इंतजार है।”

‘दिल धड़कने दो’ की कहानी एक बिखरे हुए परिवार की है, जो एक साथ एक जहाज यात्रा पर जाता है।

फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर और शेफाली शाह ने काम किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493