मंगोलिया, भारत की ‘एक्ट ईस्ट पालिसी’ का अभिन्न अंग : मोदी

उलान बतोर, 17 मई (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां रविवार को कहा कि मंगोलिया, भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का अभिन्न अंग है।

उन्होंने मंगोलिया को आधारभूत संरचनाओं से जुड़ी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर की धनराशि ऋण देने की भी घोषणा की।

मोदी ने प्रधानमंत्री चिमद सेखानबिलग के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद यहां कहा कि दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों और कूटनीतिक साझेदारी को बढ़ाने के लिए सहमत हैं।

मोदी ने कहा कि दोनों देश एशिया-प्रशांत क्षेत्र के भविष्य से भी करीब से जुड़े हैं।

उन्होंने कहा, “हम क्षेत्र में शांति स्थापित करने, स्थिरता और समृद्धि लाने की दिशा में साथ काम कर सकते हैं।”

मोदी ने कहा, “आप हमें अपना तीसरा पड़ोसी और आध्यात्मिक पड़ोसी कहते है। हम इस सम्मान के साथ जुड़ी सभी उत्तरदायित्वों को हमेशा पूरा करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493