दिल राजू पवन कल्याण को लेकर फिल्म बनाएंगे

चेन्नई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता दिल राजू ने पुष्टि की है कि वह जल्द अभिनेता-नेता पवन कल्याण को लेकर एक फिल्म बनाएंगे।

दिल राजू ने कहा कि वह फिलहाल एक अच्छी पटकथा और निर्देशक की तलाश में हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया, “मेरी हमेशा से पवन कल्याण के साथ काम करने की इच्छा रही है। हम जब मिले तो उन्होंने कहा कि चलो साथ मिलकर एक फिल्म करते हैं। मैं रोमांचित हो गया। अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हम एक सही कहानी और निर्देशक की तलाश में हैं।”

दिल राजू ने मेगास्टार चिरंजीवी की 150वीं फिल्म का वितरण करने की भी इच्छा जाहिर की।

उन्होंने कहा, “मैं मेगास्टार चिरंजीवी की 150वीं फिल्म को लेकर सच में बहुत उत्साहित हूं। काश मैं इसे बना पाता, लेकिन क्योंकि इसे उनके बेटे बनाएंगे, तो मेरी इसे निजाम इलाके में वितरित करने की इच्छा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493