दिवंगत एफ-1 चालक बियांकी का अंतिम संस्कार मंगलवार को

नीस (फ्रांस), 20 जुलाई (आईएएनएस)। फ्रांस के दिवंगत फॉर्मूला-1 चालक जूल्स बियांकी का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

पिछले वर्ष जापान ग्रां प्री में दुर्घटना का शिकार हुए बियांकी का शुक्रवार को निधन हो गया।

एफ-1 टीम मारुसिया के चालक बियांकी की कार पिछले वर्ष पांच अक्टूबर को जापान ग्रां प्री के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद वह पिछले नौ महीने से अचेतावस्था में चल रहे थे।

रविवार की रात बियांकी के ट्विटर अकाउंट पर की गई घोषणा के अनुसार, “आप सभी बियांकी को 21 जुलाई को सुबह 10 बजे अंतिम विदाई दे सकते हैं।”

सुजुका सर्किट पर बारिश के बीच हो रहे रेस के दौरान 25 वर्षीय बियांकी की कार ठीक एक लैप पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई एक अन्य कार को हटा रही क्रेन से टकरा गई थी, जिसमें बियांकी के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493