नई दिल्ली – वीकेंड होने की वजह से शाम के समय ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया. ऑफिस से लौटते कर्मचारियों और बाजारों में खरीदारी करने निकले लोगों ने सड़कों को पूरी तरह भर दिया. ट्रैफिक पुलिस हर जगह तैनात थी, लेकिन गाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण स्थिति संभालना मुश्किल हो गया.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत यात्रा से बचें और जहां संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें ताकि जाम की समस्या थोड़ी कम हो सके.
दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. चाणक्यपुरी, आईटीओ, मूलचंद फ्लाईओवर, चांदनी चौक और सदर बाजार जैसे इलाकों में वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं. लोगों को बाजारों में घुसने और बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई. लुटियंस दिल्ली और मालवीय नगर में भी तीन-तीन किलोमीटर तक जाम लगने की खबरें आईं. बाजारों में बढ़ती भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और पुलिस को जगह-जगह ट्रैफिक कंट्रोल करना पड़ा.
dharmpath.com dharmpath