दिव्यांग कलाकार तालकटोरा स्टेडियम में नृत्य प्रस्तुति देंगे

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। तालकटोरा स्टेडियम दिव्यांग कलाकारों के शास्त्रीय व आधुनिक नृत्य के प्रदर्शन का साक्षी बनेगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन इंडियन स्पाइनल इंजुरी केंद्र द्वारा वर्ल्ड स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी डे के मौके पर किया जा रहा है। वर्ल्ड स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी डे 5 सितंबर को मनाया जाता है।

आयोजकों ने एक बयान में कहा, “कार्यक्रम में शास्त्रीय नृत्य में भरत नाट्यम के साथ ही आधुनिक नृत्य जैसे सालसा व बॉलीवुड के देशभक्ति गानों पर प्रस्तुति दी जाएगी।”

बयान में कहा गया, “इसके अलावा विशेष प्रस्तुतियां भागवत गीता व योग की मुद्राओं पर दी जाएंगी, जिससे यह दिखाया जाएगा कि दिव्यांग जन कैसे समावेशी जीवन जी रहे है।”

यह प्रदर्शन वर्ल्ड स्पाइनल कॉर्ड इंजुरी डे से एक दिन पहले 4 सितंबर को शाम 5.30 बजे से 7 बजे तक होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493