मुंबई, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक दिव्या खोसला कुमार पुलकित सम्राट की आगामी फिल्म ‘सनम रे’ पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह पुलकित को सुबह शूटिंग के बारे में बताने गईं तो उन्हें पुलकित प्यारे लगे।
पुलकित ने सोमवार को ट्विटर पर अपनी फिल्म ‘सनम रे’ के ट्रेलर रिलीज की तारीख साझा करने को लेकर अपने उत्साह का इजहार किया है।
उन्होंने लिखा, “ट्रेलर जारी करने का इंतजार नहीं कर सकता। दिव्या खोसला कृपया सुबह मेरे साथ क्लिक न करें। मैं उनींदा लग रहा हूं।”
इस पर दिव्या ने प्रतिक्रिया दी, “नींद में प्यारे लग रहे हो, इसलिए ‘सनम रे’ की पूरी टीम ने सुबह पांच बजे फिल्म की शूटिंग की।”
फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को जारी होगा।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हम उत्साहित हैं कि ‘सनम रे’ का ट्रेलर लांच करने के बाद 17 दिसंबर से उलटी गिनती शुरू होगी।”
फिल्म ‘सनम रे’ 12 फरवरी को प्रदर्शित होगी।
dharmpath.com dharmpath