बहन संग जन्मदिन मनाने को दिव्यंका ने ली छुट्टी

बेंगलुरू, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी ने यहां अपनी बहन के साथ जन्मदिन मनाने के लिए काम से छुट्टी ली है। सोमवार को अभिनेत्री 31 की हो गई हैं।

दिव्यंका ने बताया कि उन्होंने लंबे समय से अपनी बहन के साथ वक्त नहीं बिताया है।

दिव्यंका टेलीविजन धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता का किरदार निभा रही हैं, जो उनके घर का नाम बन गया है, उन्होंने कहा कि वह स्टार प्लस के शो के कुछ मारधाड़ वाले दृश्यों की शूटिंग के बाद एक ब्रेक के हकदार थीं।

दिव्यंका ने कहा, “मेरी बड़ी बहन यहां रहती है। मुझे शो के मारधाड़ वाले ²श्यों के बाद इस ब्रेक की जरूरत है। मैं सिर्फ परिवार और करीबी मित्रों के साथ कुछ समय बिताने के लिए उत्साहित हूं।”

अभिनेत्री की सपना बॉलीवुड के तीनों खान-शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ जन्मदिन मनाएं।

उन्होंने कहा, “अगर मैं जन्मदिन की पार्टी करती हूं तो मैं बॉलीवुड के तीनों खानों को आमंत्रित करना और उनके साथ पार्टी मनाना पसंद करूंगी।”

दिव्यंका का मानना है कि उनका यह साल खास रहा। उन्होंने टीवी धारावाहिक के साथ काफी मस्ती की और उन्हें उम्मीद है कि उनका गुड लक आगे भी काम करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493