दिशा बेहद बिंदास हैं : टाइगर श्रॉफ

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चॉकलेटी अभिनेता के रूप में मशहूर टाइगर श्रॉफ का कहना है कि उनकी मित्र दिशा पटानी बहुत बिंदास हैं।

पिछले काफी समय से दिशा और टाइगर के बीच मधुर संबंध की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। चर्चा है कि दिशा, टाइगर की प्रेमिका हैं। टाइगर और दिशा को हाल ही में एक मल्टीप्लेक्स में साथ देखा गया था।

टाइगर से जब पूछा गया कि क्या उनके संबंधों की खबर फिल्म के प्रचार का हिस्सा है? तब उन्होंने कहा, “दिशा बहुत बिंदास हैं, लेकिन हम दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं।”

उन्होंने कहा, “काश! वह मेरी प्रेमिका होतीं। वह बहुत खूबसूरत हैं और स्वभाव से बहुत अच्छी भी। मगर मैं उनसे एकदम अलग हूं। मैं बिल्कुल बिंदास नहीं हूं। काश! मुझे भी कोई पसंद करता।”

दिशा एक मॉडल हैं। वह दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी पर बन रही फिल्म ‘एमएस धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

दिशा और टाइगर कथित तौर पर कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं। साथ ही टाइगर नृत्य सीखने में भी दिशा की मदद कर रहे हैं।

अपनी आगामी फिल्म ‘बागी’ के बारे में टाइगर ने बताया, “इस फिल्म के ट्रेलर ने अब तक काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी है। इतनी जल्दी यह सब मिलना बड़ी बात है।”

टाइगर की फिल्म ‘बागी’ 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493