दिसंबर तक दिल्ली के सभी घरों को पानी : केजरीवाल

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली के 30-40 मोहल्लों में पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। बाकी बचे मोहल्लों में पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की व्यवस्था दिसंबर तक कर दी जाएगी।

केजरीवाल ने यहां मीडिया से कहा, “अगले दिसंबर तक 30-40 मोहल्लों को छोड़कर सभी घरों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।”

केजरीवाल ने साथ ही कहा कि मुफ्त पानी और पानी की सब्सिडी सीमित मात्रा में देने के बावजूद पिछले साल फरवरी में दिल्ली सरकार केकार्यभार संभालने के बाद से दिल्ली जल बोर्ड का राजस्व 176 करोड़ रुपये बढ़ गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493