दिसंबर में यात्री कारों की बिक्री घटी

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। घरेलू यात्री कारों की बिक्री में दिसंबर माह में मामूली कमी देखी गई है। उद्योग जगत द्वारा गुरुवार को जारी आकंड़ों से यह जानकारी मिली है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्च र्स (सियाम) के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर में 158,326 यात्री कारों की बिक्री हुई, जबकि 2016 में इसी अवधि में 158,617 कारों की बिक्री हुई थी।

हालांकि , दिसंबर माह के दौरान यात्री वाहन श्रेणी के अन्य उपखंडों जैसे कि यूटिलिटी वाहन की बिक्री 15.03 फीसदी बढ़कर 67,073 रही, जबकि वैन की बिक्री 31.34 फीसदी बढ़कर 14,313 रही।

परिणाम स्वरूप, दिसंबर में कुल मिलाकर यात्री वाहनों की बिक्री में 5.22 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और इस माह में 239,712 वाहन बिके जबकि 2016 की इसी समयावधि में 227,823 वाहन बिके थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493