जकार्ता, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अगले साल इंडोनेशिया में होने वाले एशियाई पैरा खेलों की तैयारियों के लिए जारी काम इस माह के अंत तक पूरा हो जाएगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक कार्य और आवास मंत्री बासुकी हादी मुलयोनो ने कहा कि सभी कार्य तय समय तक पूरे हो जाएंगे।
एशियाई पैरा खेलों की आयोजन समिति ने एक बयान में कहा, “सुविधाओं से संबंधित सभी कार्य 31 दिसम्बर तक पूरे हो जाएंगे।”
मंत्री ने कहा कि मरम्मत के कार्य के पूरे होने के बाद छह माह का रख-रखाव का करार भी होगा।
बासुकी ने कहा कि इस कार्य में खेल आयोजन स्थलों, एथलीट के निवास स्थानों तथा अन्य सुविधा संबंधित कार्य शामिल हैं।
एशियाई पैरा खेलों का आयोजन अगले साल आठ से 16 अक्टूबर कर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होगा। इसमें 3,000 से भी अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
dharmpath.com dharmpath