दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशती पर गरीबों के बारे में सोचें : मोदी (लीड-1)

नई दिल्ली, 25 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पंडित दीनदयाल को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और देशवासियों से साल को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का अनुरोध किया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर, 1916 को हुआ था। वह 1953 से 68 के बीच भारतीय जन संघ के नेता और विचाकर रहे।

अपने मासिक रेडियो संबोधन ‘मन की बात’ में राष्ट्र को सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय का सिद्धांत देने और भारतीय जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक विचार को एक स्वरूप देने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय को धन्यवाद दिया।

मोदी ने कहा, “उन्होंने राजनीतिक विचार की व्याख्या करने का काम किया, जिसका मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ता अनुसरण करते हैं: विचार, जो हमारी संस्कृति को प्रशंसित करते हैं।”

मोदी ने उपाध्याय के पूरे आर्थिक कार्यक्रम का उल्लेख एक नारे ‘हर हाथ को काम, हर खेत को पानी’ के जरिए संक्षेप में किया।

मोदी ने काम के जरिए गरीबों की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित करने के लिए दीनदयाल उपाध्याय की प्रशंसा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493