चंडीगढ़, 14 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले साल गुरदासपुर जिले के दीनानगर शहर में पाकिस्तानी आतंकवादियों से संघर्ष में शहीद हुए पंजाब के तीन होमगार्ड्स को वीरता का राष्ट्रपति का होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा पदक प्रदान किया जाएगा।
आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए बोध राज, देश राज और सुखदेव सिंह को सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।
दीनानगर हमला पिछले साल 27 जुलाई को हुआ था, जब तीन पाकिस्तानी आतंकवादी सीमापार से देश में घुस आए थे।
आतंकवादी हमले में पंजाब पुलिस का एक अधिकारी और तीन होमगार्ड्स शहीद हो गए थे। साथ ही इस आतंकवादी घटना में तीन नागरिकों की भी जान चली गई थी।
दीनानगर पुलिस स्टेशन परिसर में आतंकवादियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ 11 घंटे तक जारी रही थी।
dharmpath.com dharmpath