दीपिका थकान भगाने को कराती हैं मसाज

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। एक के बाद एक सफल फिल्में दे रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कहती हैं कि वह जब थकान महसूस करती हैं, तो सुगंधित तेल से मसाज कराती हैं। इससे उन्हें राहत मिलती है।

दीपिका पैराशूट एडवांस्ड ऑयल की एंबेसडर हैं। उनका कहना है कि मसाज से उन्हें मदद मिलती है।

दीपिका (29) ने आईएएनएस को बताया, “मुझे सुगंधि मसाज का पता चला। इसके लिए पैराशूट एडवांस्ड के खुशबूदार तेल को धन्यवाद। सुगंधि मसाज मुझे दिनभर के काम की थकान से तरोताजा करने और आराम देने में मदद करती है। खुशबूदार तेल के जरिए सिर की मालिश करके एक राहत मिल सकती है। यह थकान दूर करने का भी सबसे आसान और प्रभावशाली तरीका है।”

हालांकि, दीपिका की दिनचर्या बंधी-बंधाई नहीं है।

वह आगे ‘पीकू’ और ‘तमाशा’ फिल्म में नजर आएंगी।

उन्होंने कहा, “मैं जब कभी थकान या तनाव महसूस करती हूं और मुझे तुरंत राहत की जरूरत पड़ती है, तो मैं सुगंधयुक्त तेल की मसाज का सहारा लेती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493