दीपिका ने ‘छपाक’ की पहली तस्वीर साझा की

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी अगली फिल्म ‘छपाक’ की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की।

यह फिल्म एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

दीपिका ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “एक ऐसा कैरेक्टर, जो हमेशा हमेशा मेरे साथ रहेगा। छपाक 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।”

तस्वीर में दीपिका को पहचान पाना मुश्किल है। वह फोटो में एक शीशे के पास खड़े होकर मुस्कुरा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493