रांची, 25 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकती हैं। सूत्रों का दावा है कि वह भाजपा टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
देवी ने रविवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद भूपेंदर यादव से मुलाकात की, जिससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला है।
सूत्रों ने कहा कि देवी कोडरमा या छतरा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
राजद नेताओं ने हालांकि देवी के भाजपा में शामिल होने की संभावना से इनकार किया है।
dharmpath.com dharmpath