दीपिका ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए

मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। विन डीजल और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स – रिटर्न ऑफ एक्सेंडर कैग’ के मुंबई में प्रोमोशन कार्यक्रम के बाद दीपिका ने समय निकाल कर सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।

हॉलीवुड में शुरुआत कर रहीं दीपिका पदुकोण ने मुंबई में फिल्म के प्रोमोशन के बाद रात 1.30 बजे सिद्धिविनायक के दर्शन किए। सिद्धिविनायक मंदिर उस समय तक बंद हो चुका था, फिर भी दीपिका ने अपनी गाड़ी रुकवाकर मंदिर के बाहर से ही प्रार्थना की।

फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स-रिटर्न ऑफ एक्सेंडर कैग’ के मुंबई में हुए दो दिन के प्रोमोशन में उनके साथ विन डीजल भी थे। भारत में प्रोमोशन होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रोमोशन करने के लिए देश से बाहर जाने से पहले दीपिका ने सिद्धिविनायक के दर्शन किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493