दीपिका पादुकोण पर गर्व है : सिड माल्या

मुंबई, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। व्यवसायी विजय माल्या के बेटे सिड माल्या जो एक समय बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ डेटिंग कर चुके हैं, उनका कहना है कि उन्हें दीपिका पर गर्व है।

सिड ने आईएएनएस को बताया, “मुझे दीपिका पर गर्व है और मैं उनके लिए बेहद खुश हूं। उनकी सफलता यूं ही बढ़ती रहे। उन्हें सफल होते देखना बेहतरीन है।”

उल्लेखनीय है कि दीपिका ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’, ‘तमाशा’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी एक के बाद एक कई सफल फिल्मों से बॉलीवुड में नम्बर वन की दौड़ में सबसे आगे हैं।

सिड से यह पूछे जाने पर कि क्या वह अब भी दीपिका के संपंर्क में हैं, उन्होंने कहा, “हां हम कभी-कभार एक दूसरे से मिल लेते हैं।”

सिड और दीपिका कुछ समय एक-दूसरे के साथ रहने के बाद जल्दी ही अलग हो गए थे।

सिड ने खुलासा किया कि वह इन दिनों एक नए रिश्ते में हैं।

फिल्मकार कौशिक मुखर्जी की फिल्म ‘ब्राह्मण नमन’ से अपने अभिनय के करियर की पारी शुरू करने जा रहे सिड ने बताया, “मैं किसी के साथ डेट कर रहा हूं, लेकिन किसके साथ यह बताना उस लड़की के नजरिए से सही नहीं होगा।”

सिड की फिल्म का प्रीमियर 2016 में होने वाले सनडांस फिल्म समारोह में वर्ल्ड सिनेमा ड्रामाटिक कॉम्पिटिशन के दौरान होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493