लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। रैपर टी.आई. और उनकी पत्नी टैमेका कॉटल एक बार फिर माता-पिता बनने वाले हैं।
वेबसाइट ‘एसीशोबीज डॉट कॉम’ की रपट के मुताबिक, टिनी के नाम से पहचानी जानी वाली टी.आई. की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर विडियो साझा कि है जिसमें उन्होंने कहा है कि वह दोबारा गर्भवती हैं।
इस वीडियो में टिनी सभी को क्रिसमस बधाई देती हैं और मां बनने के तोहफे का आभार व्यक्त करती हैं।
वीडियो में उन्होंने कहा, “मैरी क्रिसमस। मेरे परिवार को अद्भुत उपहार देने के लिए धन्यवाद। यह सबसे अच्छा क्रिसमस का तोहफा है जो मुझे मिला।”
इस वीडियो का शीर्षक है, “सभी का क्रिसमस अद्भुत रहा होगा और सभी को नए साल की बधाई।”
रैपर और टिनी का यह तीसरा बच्चा होगा। उनके दो बच्चे और भी है।
रैपर के अपने पिछले रिश्ते से दो बेटे और एक बेटी भी है।
dharmpath.com dharmpath