जिम्बाब्वे के साथ टेस्ट श्रंखला टी-20विश्व कप के बाद : बीसीबी

ढाका, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा कि अगले साल जनवरी में बांग्लादेश-जिम्बाब्वे टेस्ट श्रंखला संभव नहीं है। हसन ने कहा कि यह सीरीज टी-20 विश्व कप के बाद मई या जून में खेला जा सकता है।

बीसीबी ने अगले साल होने वाले एशिया कप और टी-20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर जिम्बाब्वे के साथ होने वाली टेस्ट श्रंखला को फिलहाल टाल दिया है।

जिम्बाब्वे की टीम को अगले साल जनवरी में दो टेस्ट मैचों की श्रंखला के लिए आना था। बीसीबी ने इसी कारणवश सितम्बर में होने वली इस तीन मैचों की श्रंखला को छोटा करते हुए इसे जनवरी तक के लिए टाल दिया था।

बोर्ड ने कहा था कि वह टी-20 विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे के साथ टेस्ट श्रंखला खेल सकता है।

हसन ने कुछ सप्ताहों के भीतर खेल के दो प्रारूपों को खेलने की चुनौती का हवाला देते हुए कहा कि वह इस मामले की चर्चा बोर्ड के साथ करने से पहले बांग्लादेश के खिलाड़ियों और मुख्य कोच चांदिका हाथुरुसिंघा के साथ करना चाहते हैं।

टी-20 विश्व कप का आयोजन भारत में मार्च-अप्रैल में होना है। बांग्लादेश को इस विश्व कप के लिए क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में खेलना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493