रेचल वीज के बेटे को मां का मेकअप पसंद नहीं

लॉस एंजेलिस, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रेचल वीज के नौ साल के बेटे हेनरी को अपनी मां को मेकअप में देखना पसंद नहीं है। दरअसल, मेकअप में बेटे को मां डरावनी लगती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ को वाइज ने बताया, “उसे मेरी इस तरफ की जिंदगी में दिलचस्पी नहीं है। मुझे लगता है कि उसे इस बारे में पता होना चाहिए लेकिन वह इसे लेकर चिंतित है।”

उन्होंने कहा, “वह मेरी फिल्में कभी नहीं देखता है। अगर वो मुझे अच्छे ड्रेस-अप में मेकअप के साथ जाते हुए देखता है तो उसे में डरावनी लगती हूं। उसे मेरा मेकअप पसंद नहीं है।”

‘यूथ’ की अभिनेत्री ने ‘स्पेक्ट्रे’ के अभिनेता डैनियल क्रैग के साथ शादी की थी। वहीं उनका बेटा उनके जीवन की कहानिया बनाता है।

वाइज ने कहा, “वह व्यापक कल्पना करता है। वह लगातार निर्माण और ड्राइंग से कहानियां बनाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493