श्रीनगर, 1 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकवादी अबु दुजना के मारे जाने को ‘उपद्रव से छुटकारा मिलना’ कहा। पुलिस ने साथ ही कहा कि नागरिक प्रदर्शनों के बावजूद सभी आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रहेंगे।

सेना की 15वीं कॉर्प्स के जरनल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल जे.एस. संधू के साथ मीडिया से बात करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा, “दुजाना के मारे जाने से क्षेत्र में उपद्रव से छुटकारा मिल जाएगा।”
खान ने कहा, “आतंकवादियों के खिलाफ हमारे अभियानों के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन और व्यवधान हों या नहीं, सुरक्षा बल अपना अभियान जारी रखेंगे।”
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के हकरीपुरा गांव में छिपे आतंकवादियों को मंगलवार को आत्मसमर्पण करने को कहा था।
पुलिस अधिकारी ने कहा, “जिस घर में दुजाना और आरिफ छिपे थे, उसके मुखिया ने उन्हें आत्मसमर्पण के लिए समझाने की काफी कोशिश की। शायद दुजाना की मौजूदगी के कारण स्थानीय आतंकवादी आरिफ भी समर्पण नहीं कर पाया।”
खान और लेफ्टिनेंट जनरल दोनों ने कहा कि दुजाना अब आतंकवादी गतिविधियों के स्थान पर ज्यादातर अय्याशी में ही डूबा रहता था।
खान ने कहा कि 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वाले आतंकवादियों की मदद करने वाले सभी ओवरग्राउंड वकर्स भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
खान ने कहा, “कश्मीर घाटी में सक्रिय हर आतंकवादी हमारे निशाने पर है।”
dharmpath.com dharmpath