फिलीपींस के दौरे पर आए चीन के उपप्रधानमंत्री वांग यांग से बातचीत के दौरान दुतेर्ते ने फिलीपींस को मदद और समर्थन देने के लिए चीन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि फिलीपींस, चीन के साथ व्यवहारिक संबंध बढ़ाने और मजबूत द्विपक्षीय संबंधों को बनाए रखने तथा गहरा करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि फिलीपींस-चीन संबंध नई ऊंचाइयों को छुएंगे।”
दुतेर्ते ने कहा कि फिलीपींस दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर चीन के साथ कोई विवाद नहीं चाहता। इसके विपरीत वह एक-दूसरे पर विश्वास रखने और एक-दूसरे के साथ सहयोगात्मक रवैया रखने की इच्छा रखता है।
वहीं वांग यांग ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में दुतेर्ते की सफल चीन यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने वाली साबित हुई और वसंत के मौसम में दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग की शुरुआत हुई।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।
वांग ने शुक्रवार को दुतेर्ते की आर्थिक प्रबंधन टीम के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक भी की और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा आर्थिक सहयोग के लिए छह वर्षीय विकास कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए।
dharmpath.com dharmpath