दुनिया की बेहतर स्मार्ट सिटी होगी भोपाल : शिवराज

भोपाल, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल शहर स्मार्ट सिटी के हर मापदंड पर खरा उतरे इसके प्रयास किए जाएंगे। दुनिया की बेहतर स्मार्ट सिटी के लिए यहां वह सब कुछ होगा जो देश-दुनिया में बेहतर हुआ होगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को भोपाल में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी कॉनक्लेव भोपाल-2015 का शुभारंभ करते हुए कहा कि भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इसके लिए जरूरी हुआ तो राज्य सरकार के संसाधन का उपयोग भी किया जाएगा।

चौहान ने कहा कि भोपाल प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण सुंदर शहर है। इसे स्मार्ट सिटी बनाने के लिए देश-दुनिया में जो भी बेहतर हुआ है उसे यहां लागू किया जाएगा। भोपाल के विकास के लिए रोडमेप तैयार किया गया है। स्मार्ट सिटी के विकास के लिए शहर की जनता को भी जोड़ा जाएगा।

उन्होंने कहा कि बेहतर सरकार वह है कि उसे जो भी अच्छे सुझाव मिले उन्हें क्रियान्वित करे। भोपाल को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में से एक बनाएंगे। राज्य सरकार गांवों में शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्मार्ट विलेज योजना लागू कर रही है।

स्वागत भाषण में महापौर आलोक शर्मा ने बताया कि भोपाल को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए विशेषज्ञों से सुझाव लिए जाएंगे। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493